8th Pay Commision Salary Increase 2026: 8वें वेतन आयोग पर बड़ा फैसला: फरवरी से लागू होगा नया वेतन ढांचा, सैलरी ₹3 लाख तक और DA 12% तक बढ़ेगा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। 8वें वेतन आयोग को लेकर कैबिनेट बैठक में अहम फैसला होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के अनुसार, फरवरी से 8वां वेतन आयोग लागू किया जा सकता है, जिससे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में ऐतिहासिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
8th Pay Commision Salary Increase 2026 नया ढांचा तय
बताया जा रहा है कि नए वेतन ढांचे के तहत कर्मचारियों की मैक्सिमम सैलरी ₹3 लाख प्रति माह तक जा सकती है। इसके साथ ही महंगाई भत्ता (DA) भी बढ़ाकर 12% तक किया जा सकता है, जिससे कर्मचारियों की कुल आय में बड़ा इजाफा होगा।
8th Pay Commision Salary Increase 2026 क्या है 8वां वेतन आयोग?
हर 10 साल में केंद्र सरकार वेतन आयोग का गठन करती है ताकि सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, भत्तों और पेंशन की समीक्षा की जा सके। 7वां वेतन आयोग 2016 में लागू हुआ था। अब लगभग 10 साल पूरे होने वाले हैं, इसलिए 8वें वेतन आयोग की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
8th Pay Commision Salary Increase 2026 सैलरी में कितना होगा फायदा?
न्यूनतम बेसिक सैलरी में 2.5 से 3 गुना तक बढ़ोतरी हो सकती है सीनियर अफसरों की सैलरी ₹2.5 से ₹3 लाख प्रतिमाह तक जा सकती है ग्रुप C और ग्रुप B कर्मचारियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा इसके अलावा, HRA, TA, मेडिकल भत्ता और अन्य अलाउंस भी नए ढांचे के अनुसार बढ़ाए जा सकते हैं । अभी कर्मचारियों को सीमित दर पर महंगाई भत्ता मिलता है, लेकिन 8वें वेतन आयोग के बाद DA 12% या उससे ज्यादा तक बढ़ाया जा सकता है। इससे महंगाई के इस दौर में कर्मचारियों को राहत मिलेगी और उनकी क्रय शक्ति बढ़ेगी।
8th Pay Commision Salary Increase 2026 पेंशन भोगियों को भी राहत
8वें वेतन आयोग का फायदा सिर्फ नौकरीपेशा कर्मचारियों को ही नहीं, बल्कि पेंशनर्स को भी मिलेगा। उनकी पेंशन में भी संशोधन किया जाएगा और न्यूनतम पेंशन में अच्छी खासी बढ़ोतरी संभव है । इस फैसले से सरकारी खजाने पर बोझ जरूर बढ़ेगा, लेकिन इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। कर्मचारियों की आय बढ़ने से बाजार में खरीदारी बढ़ेगी, जिससे रोजगार और व्यापार दोनों को फायदा होगा। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग सकती है और फरवरी से 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा का सभी को इंतजार है।